-महिला की पहचान के प्रयास जारी
दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेमरी नाला के पास ग्राम दामोदा में आज सुबह 30 से 35 वर्ष की महिला का शव मिला है। सिर पर चोट के निशान है। घटनास्थल पर खून फैला हुआ है। गांव वालों की सूचना पर पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रथम दृष्टया हत्या की संभावना व्यक्त की गई है। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलगांव थाना प्रभारी प्रकाश कांत ने बताया कि ग्राम दामोदा के गांव वालों से टेमरी नल के पास महिला के शव बड़ा होने की सूचना मिली थी। टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल का अवलोकन करने पर महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर खून भी बिखरा हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। परंतु महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस के द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। महिला की पहचान के लिए पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.