दुर्ग। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अंडा थाना परिसर में विधि-विधान के साथ नए शिवलिंग की स्थापना की गई। इस अवसर पर थाना परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार एवं रुद्राभिषेक के साथ हुई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच शिवलिंग की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस दौरान थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से थाना परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। उपस्थित लोगों ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अपराधमुक्त समाज की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ आयोजन को सफल बनाया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.