ब्रेकिंग

डुडेरा में आयोजित भव्य मंडाई मिलन समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

505120220261232461000846616.jpg

मंडाई मेला न केवल हमारी पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देता है, बल्कि यह हमारे समाज में एकता और भाईचारे को भी मजबूत बनाता है: विधायक ललित चंद्राकर
 दुर्ग।
ग्राम डुडेरा में भव्य मंडाई मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए और देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और विधिवत् मंडाई मेला का शुभारंभ किया।
रात्रिकालीन प्रोग्राम रंग सरोवर का अनुपम प्रस्तुति हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग सरोवर कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम ने मंडाई मेला को और भी आकर्षक बना दिया और ग्रामवासियों को एक यादगार शाम प्रदान की।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा, "किसान भाईयों के लिए फसल कटाई का समय एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। फसल कटाई के बाद, जब खेतों में हरियाली की जगह सुनहरा रंग ले लेता है, तो यह समय होता है जब किसान अपने परिवार और समाज के साथ मिलकर खुशियाँ मनाते हैं। मंडाई मेला इसी खुशी और उत्साह का प्रतीक है।"
उन्होंने कहा, "मंडाई मेला न केवल हमारी पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देता है, बल्कि यह हमारे समाज में एकता और भाईचारे को भी मजबूत बनाता है। यह आयोजन हमें अपने समाज और परिवार के साथ जोड़ता है और हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने का अवसर प्रदान करता है। मैं इस आयोजन के लिए ग्रामवासियों को बधाई देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।"
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मरोदा–पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, विधायक प्रतिनिधि गोविंद राम साहू, पार्षद खिलेंद्र ‘विक्की’ चंद्राकर, पार्षद रोहित धनकर, चंद्रशेखर, छाया पार्षद दुर्गेश साहू, इंद्रजीत सोनी, नंदू साहू, केशव महीपाल, तरुण बंजारे, पवन कुमार, ओंकार मार्कण्डेय, रमेश जैन, शिव साहू, धीरज साहू, चंदू गायकवाड़, चेतन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.