ब्रेकिंग

शून्य टैरिफ पर अमेरिका से कृषि और डेयरी उत्पादों के आयात पर रोक लगाने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

800120220261001261000845757.jpg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में दुर्ग में गांधी प्रतिमा के पास जबरदस्त प्रदर्शन किया और डील को तत्काल रद्द करने की मांग करते हुए नारेबाजी किया। उल्लेखनीय है कि देश भर में अनेक किसान संगठन आज डील के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। 
प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए राजकुमार गुप्त, आई के वर्मा, झबेंद्र भूषण वैष्णव और उत्तम चंद्राकर ने कहा कि शून्य टैरिफ पर अमेरिका से कृषि और डेयरी उत्पाद करने से भारत के किसान और दुग्ध उत्पादक किसान प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पायेंगे और बर्बाद हो जायेंगे। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि डील गैरबराबरी का समझौता है भारत से अमेरिका निर्यात होने वाले सामानों पर 18% टैरिफ और भारत आयात होने वाले सामानों और उत्पादों पर कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है, वक्ताओं ने डील तत्काल रद्द करने की मांग किया।

किसान नेताओं ने 4 केंद्रीय श्रम कोड के खिलाफ श्रमिकों के अभा हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि इससे औद्योगिक संस्थानों में रोजगार के 33% अवसर समाप्त हो जायेंगे इसके अलावा ट्रेड डील के अनुसार अमेरिका के औद्योगिक उत्पाद के आयात से भारत के अनेक उद्योग के बंद होने की स्थिति निर्मित हो सकता है और वहां कार्यरत श्रमिक रोजगार से वंचित हो सकते हैं।
डील के खिलाफ आज के प्रदर्शन में परमानंद यादव, कमलनारायण अग्रवाल, मेघराज मढ़रिया, रविप्रकाश ताम्रकार, ढालेश साहू, बाबूलाल साहू, प्रमोद पंवार, संतुलाल पटेल, देवशरण साहू, दीपक यादव, पुकेश्वर साहू, चित्रेश्वर पिपरिया, रोहित, ओंकार साहू, कीर्तन साहू, मुकेश भारदीय, बालाराम साहू, धर्मेंद्र देशमुख, श्यामलाल साहू, अशोक शर्मा, किशन साहू, संजय ताम्रकार, वेदराम देवांगन, मयाराम यादव हृदय राम देवांगन आदि शामिल रहे।
कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, अल्ताफ अहमद, राकेश ठाकुर आदि ने किसानों की मांग का समर्थन किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.