दुर्ग। दिनांक 12 फरवरी 2026 को दोपहर 12:30 बजे जिला अधिवक्ता संघ, दुर्ग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ की आगामी चुनाव अवधि 2026–2028 के लिए चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु अधिकारियों की नियुक्ति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से राजीव पाण्डेय को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा इशराईल शरीफ को उपमुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, अपीलीय अधिकारी के रूप में राजकुमार तिवारी, शिवशंकर सिंह, तेजपाल सिंह, डी.एस.राजपुत एवं मोह. अरशद खान की नियुक्ति भी सर्वसम्मति से की गई। संघ ने आशा व्यक्त की है कि नियुक्त सभी अधिकारी निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमसम्मत ढंग से चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.