होम / दुर्ग-भिलाई / अनैतिक देह व्यापार के प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई
-होटल में दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराने का खुलासा
दुर्ग। जिले के थाना छावनी पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लॉज/होटल में संचालित देह व्यापार का पर्दाफाश किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन एवं नकद राशि जप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना छावनी को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक लॉज/होटल में अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार प्वाइंटर ग्राहक नियुक्त कर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान यह खुलासा हुआ कि लॉज के मालिक एवं रिसेप्शनिस्ट द्वारा दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत धारा 3, 4 एवं 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।
घटना थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत स्थित छाया इन लॉज, जिला दुर्ग।
गिरफ्तार आरोपी
1. घनेश रॉय, उम्र 56 वर्ष, निवासी छावनी, जिला दुर्ग
2. सीता चौधरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी छावनी, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री
▪️ नकद राशि ₹500/-
▪️ मोबाइल फोन – 02 नग
उक्त कार्रवाई में थाना छावनी पुलिस टीम, महिला स्टाफ एवं विवेचना दल की सक्रिय, सतर्क एवं समन्वित भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अनैतिक देह व्यापार अथवा अन्य अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार के अपराधों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.