अपराध

अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल दस्तयाब, दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई

301080220261302231000828060.jpg

दुर्ग। थाना सुपेला क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन नगर कैंप-1 से लापता तीन नाबालिग बालिकाओं को दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल दस्तयाब कर लिया है। पुलिस की सक्रियता एवं विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से बालिकाओं को जिला बिलासपुर के उसलापुर से सुरक्षित बरामद किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 फरवरी 2026 को सायं लगभग 04:00 बजे अर्जुन नगर कैंप-1, सुपेला निवासी तीन बालिकाएं घर से नाराज होकर बिना बताए चली गई थीं। परिजनों द्वारा 07 फरवरी 2026 को सूचना दिए जाने पर थाना सुपेला में गुमशुदगी के संबंध में अपराध क्रमांक 221/2026 एवं 222/2026 पंजीबद्ध कर विधिवत विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन, गवाहों से पूछताछ एवं संभावित स्थानों पर सतत पतासाजी की गई। साथ ही आरपीएफ, जीआरपी एवं चाइल्ड लाइन को भी सूचित कर आपसी समन्वय स्थापित किया गया।
प्राप्त सूचनाओं के आधार पर रेल्वे पुलिस के सहयोग से तीनों बालिकाओं को उसलापुर, जिला बिलासपुर से सकुशल दस्तयाब किया गया। नियमानुसार बालिकाओं को सुरक्षित चिल्ड्रन होम में रखा गया है। सूचना मिलने पर परिजन दुर्ग पुलिस के साथ बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला पुलिस स्टाफ, महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई तथा गठित विशेष टीमों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। आरपीएफ, जीआरपी एवं चाइल्ड लाइन के सहयोग से समय रहते बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब किया जा सका।
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बच्चों से संबंधित किसी भी असामान्य स्थिति या गुमशुदगी की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.