राजनीति

Breaking: लालबाग में बस्तर पंडूम 2026 का भव्य आयोजन, राष्ट्रपति ने की जनजातीय संस्कृति की सराहना

336070220260628141000821887.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग/जगदलपुर। लालबाग में आयोजित बस्तर पंडूम 2026 में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सहभागिता कर बस्तर की समृद्ध जनजातीय विरासत का अवलोकन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने जनजातीय परंपरा, लोक संस्कृति और लोक जीवन को समर्पित विविध प्रदर्शनी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

Image after paragraph

प्रदर्शनी में जनजाति शिल्प, पारंपरिक व्यंजन एवं पेय पदार्थ, जनजातीय औषधि, चित्रकला, वेशभूषा एवं आभूषण तथा लोक जीवन से जुड़े लोकचित्रों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसने आगंतुकों को बस्तर की सांस्कृतिक गहराइयों से रूबरू कराया।

Image after paragraph

कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी परिसर में स्थापित देवगुड़ी में बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के छायाचित्र पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने श्रद्धापूर्वक प्रणाम कर देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
अतिथियों ने कहा कि बस्तर पंडूम जैसे आयोजन जनजातीय पहचान, परंपराओं और लोककला के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.