दुर्ग

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश हेतु टोल फ्री नंबर 1933 जारी

47804022026103503whatsappimage2026-02-04at3.53.48pm.jpeg

-ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की नई पहल, 500 ई-रिक्शा बने जन-जागरूकता का माध्यम

Image after paragraph

दुर्ग। मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत टोल फ्री नंबर 1933 जारी किया गया है। इस नंबर के माध्यम से नागरिक नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस को दे सकेंगे।
दुर्ग पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि टोल फ्री नंबर 1933 पर सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी, जिससे सूचना देने वालों में विश्वास और सुरक्षा की भावना बनी रहे।
-500 ई-रिक्शा और पुलिस वाहनों पर चस्पा किया गया टोल फ्री नंबर ..
जन-जागरूकता अभियान को व्यापक बनाने के उद्देश्य से दिनांक 04 फरवरी 2026 को दुर्ग–भिलाई शहर में संचालित लगभग 500 ई-रिक्शा में टोल फ्री नंबर 1933 चस्पा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल द्वारा ई-रिक्शाओं को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही जिले के समस्त पुलिस वाहनों में भी यह टोल फ्री नंबर प्रदर्शित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।

Image after paragraph

-समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कदम ..
दुर्ग पुलिस का मानना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में जनसहभागिता बेहद जरूरी है। इस पहल से आम लोग बिना भय के अवैध नशे के कारोबार की जानकारी पुलिस तक पहुंचा सकेंगे, जिससे अपराधियों पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी।
-दुर्ग पुलिस की अपील ..
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें मादक पदार्थों, ड्रग्स अथवा अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1933 पर सूचना दें और समाज को नशा मुक्त बनाने के इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.