भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने पर मुख्यमंत्री साय का आभार माना
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने धान खरीदी की समय सीमा दो दिन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के इस संवेदनशील निर्णय से उन किसानों को अपना धान विक्रय करने का अवसर मिलेगा, जो टोकन कटने के बाद भी अपना धान नहीं बेच पाए थे। इस निर्णय से प्रदेश सरकार धान खरीदी के अपने निर्धारित लक्ष्य को भी हासिल करेगी। श्री कौशिक ने कहा कि इस निर्णय के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने धान खरीदी केंद्रो पर बारदानो एवं हमालो की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिया है ताकि किसानों को कोई भी असुविधा न हो सके।
श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के सर्वतोमुखी हितों की रक्षा और उनकी खुशहाली के लिए हर कदम पर अपनी प्रतिबद्धता के साथ संकल्पित है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.