रायपुर। भारत सरकार द्वारा “मेक इन इंडिया” के अंतर्गत निर्मित उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने की घोषणा को भारतीय उद्योग, निर्यात और व्यापार क्षेत्र के लिए अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी कदम बताते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
श्री बरड़िया ने कहा कि इस निर्णय से भारतीय उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे, जिससे निर्यात को गति मिलेगी और देश में विनिर्माण गतिविधियों को नया प्रोत्साहन प्राप्त होगा। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ जैसे औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रदेश को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जहां से स्टील, पावर, कृषि आधारित उत्पाद, जेम्स-ज्वेलरी एवं अन्य “मेक इन इंडिया” उत्पादों का निर्यात बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि टैरिफ में कमी से व्यापारियों और उद्योगपतियों की लागत घटेगी, विदेशी बाजारों में भारतीय वस्तुओं की मांग बढ़ेगी तथा स्थानीय इकाइयों को उत्पादन विस्तार का अवसर मिलेगा। इससे रोजगार सृजन के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
श्री बरड़िया ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया विज़न को नई ऊर्जा मिलेगी, और देश का व्यापारिक वर्ग इसे पूर्ण समर्थन देता है।
अंत में, उन्होंने छत्तीसगढ़ के समस्त व्यापारियों एवं उद्योग जगत की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में ऐसे और सुधारात्मक निर्णय लिए जाएंगे, जिससे भारत वैश्विक व्यापार में और सशक्त भूमिका निभा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.