होम / दुर्ग-भिलाई / नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नाबालिग पीड़िता से संबंधित दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में महिला थाना दुर्ग पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने विवेचना के दौरान एक अतिरिक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। इससे पूर्व इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता के साथ वर्ष 2018 से 11 अक्टूबर 2025 के मध्य घटित दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर महिला थाना दुर्ग में प्रकरण दर्ज है, जिसकी सतत विवेचना की जा रही है। विवेचना के दौरान प्रकरण में एक अन्य आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसे चिन्हित कर अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ उपरांत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर विवेचना एवं तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण :
गोविंद सिंह नागवंशी, उम्र 62 वर्ष, निवासी चौकड़िया पारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला राजनांदगांव
जप्त सामग्री :
▪️ विवेचना जारी (इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्य जांचाधीन)
महिला थाना दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने हेतु हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.