दुर्ग-भिलाई

पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

165210820261421221001778490.jpg

वर्ष 2023 में भर्ती कराने का झांसा देकर प्रार्थी के पुत्र से लिए थे 12 लाख रुपये, उतई पुलिस ने बैंक खाता और मोबाइल किया जब्त
दुर्ग
। पुलिस आरक्षक के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वर्ष 2023 में प्रार्थी के पुत्र को पुलिस आरक्षक के पद पर भर्ती कराने का भरोसा दिलाकर उससे कुल 12 लाख रुपये लिए थे। नौकरी नहीं लगने और रकम वापस नहीं करने पर प्रार्थी ने थाना उतई में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को गैंदलाल बंछोर निवासी शास्त्री चौक, ग्राम सेलूद, थाना उतई, जिला दुर्ग ने थाना उतई में लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी उमेश दास मानिकपुरी निवासी ग्राम अतरिया, जिला बेमेतरा ने वर्ष 2023 में उसके पुत्र विकास बंछोर को पुलिस आरक्षक के पद पर भर्ती कराने का झांसा दिया था। नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी द्वारा कुल 12 लाख रुपये लिए गए। इसके बाद नौकरी नहीं लगाई गई और रकम भी वापस नहीं की गई।
शिकायत मिलने के बाद थाना उतई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की गई। पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर उमेश दास मानिकपुरी और राजेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। विवेचना के दौरान प्रकरण से संबंधित बैंक खाता एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना उतई में अपराध क्रमांक 430/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
नौकरी का झांसा देकर बनाया विश्वास
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शासकीय पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती कराने का दावा करते हुए प्रार्थी के पुत्र को नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाया। इसी भरोसे का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने कुल 12 लाख रुपये प्राप्त किए। नौकरी नहीं लगने के बाद जब रकम वापस मांगी गई तो आरोपियों ने राशि वापस नहीं की, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
ये आरोपी गिरफ्तार
1. उमेश दास मानिकपुरी, निवासी ग्राम अतरिया, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़।
2. राजेश वर्मा, उम्र 57 वर्ष, निवासी पत्रकार कॉलोनी, रिंग रोड नंबर-02, हरिभूमि प्रेस के पास, वार्ड नंबर-19, मिनी बस्ती, सिविल लाइन, बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पुलिस भर्ती अथवा किसी भी शासकीय नौकरी में नियुक्ति दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति के झांसे में आकर रकम न दें। नौकरी से संबंधित किसी भी प्रस्ताव का संबंधित विभाग से स्वयं सत्यापन करें। यदि कोई व्यक्ति नौकरी लगाने के नाम पर रकम मांगता है या धोखाधड़ी करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेन्ड्रो, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, अभिषेक पाण्डेय, आरक्षक ध्रुवनारायण चन्द्राकर, अजय देवांगन सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.