दुर्ग। सुपेला क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु पुलिस एवं नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा विगत तीन सप्ताह से निरंतर संयुक्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 01 फरवरी 2026 को प्रातः घड़ी चौक, सुपेला से गदा चौक, सुपेला तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अतिक्रमण मुक्त अभियान संचालित किया गया।

आज सुबह 06:00 बजे से संडे मार्केट, सुपेला क्षेत्र में नगर पालिक निगम भिलाई की टीम के साथ पुलिस बल द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान सड़क मार्ग को पूर्णतः क्लियर कर दिया गया, जिससे आवागमन सुचारू हो सका। संपूर्ण कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई तथा इस दौरान यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही।
उक्त संयुक्त अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी के नेतृत्व में थाना सुपेला, थाना वैशाली नगर, थाना भिलाई भट्टी के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा नगर पालिक निगम भिलाई के राजस्व निरीक्षक एवं निगम अमले की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील ..
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील करती है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें, यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा शासन-प्रशासन द्वारा की जा रही वैधानिक कार्यवाही में सहयोग प्रदान करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.