दुर्ग। केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा दिनांक 1 फरवरी, रविवार को लोकसभा में प्रस्तुत किए जाने वाले केंद्रीय बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में दिनांक 1 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण एवं श्रवण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
इसके साथ ही केंद्रीय बजट के लाइव श्रवण हेतु मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसे लेकर दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक मंडल में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, ताकि सभी मंडलों में कार्यकर्ता संगठित रूप से बजट श्रवण कार्यक्रम में सहभागिता कर सकें।
जिला भाजपा द्वारा केंद्रीय बजट को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा बजट को विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.