दुर्ग-भिलाई

मनरेगा में बदलाव और धान खरीदी में देरी से जनता एवं मजदूर त्रस्त – कांग्रेस

530300120261031341000782591.jpg

-कार्य दिवस बहाल करने और धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

Image after paragraph

 

Image after paragraph

दुर्ग। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत मजदूरों, किसानों एवं ग्रामीण परिवारों से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मनरेगा योजना में किए गए बदलावों तथा धान खरीदी प्रक्रिया में हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।धरना प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मनरेगा योजना वर्षों से ग्रामीण गरीबों और मजदूर वर्ग की आर्थिक रीढ़ रही है, लेकिन वर्तमान में इसके नाम एवं स्वरूप में किए गए बदलाव, कार्य दिवसों में कटौती और जटिल प्रक्रियाओं के कारण मजदूरों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है और पलायन की स्थिति बन रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। लगभग 20 प्रतिशत किसान आज भी अपनी उपज बेचने से वंचित हैं, क्योंकि उन्हें अब तक टोकन नहीं मिल पाए हैं। इससे किसान आर्थिक संकट और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि धान खरीदी की समय-सीमा तत्काल बढ़ाई जाए तथा शेष सभी किसानों को शीघ्र टोकन जारी कर खरीदी सुनिश्चित की जाए।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय से मांग की कि—

•मनरेगा योजना के नाम एवं स्वरूप में किए गए बदलाव तत्काल वापस लिए जाएं।

•मनरेगा के पूर्व निर्धारित कार्य दिवसों को बहाल किया जाए।

•धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाकर सभी किसानों को उनका अधिकार दिलाया जाए।

ज्ञापन सौंपने के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में लगभग 5 मिनट का सांकेतिक चक्का जाम भी किया गया। जिससे प्रशासन का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकृष्ट किया जा सके। चक्का जाम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र ही इन जनहितकारी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, राजेंद्र साहू, राजेश यादव, आर.एन. वर्मा, संजय कोहले, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, गुरदीप भाटिया, आनंद ताम्रकार, मनीष बघेल, देवेश्री साहू, अयूब खान, पार्षद दीपक साहू, अश्वनी निषा, ज्ञानदास बंजारे, भास्कर कुंडले, अब्दुल गनी, बृजलाल पटेल, मंडल अध्यक्ष राजा विक्रम बघेल, राकेश साहू, विमल यादव, नंद किशोर शर्मा, नंदा रावत, सुधीर चंदेल, विजयंत पटेल, हेमंत तिवारी, सुमित घोष, राजकुमार वर्मा, विनोद सेन, भीम सेन, बिजेंद्र धनकर, जमुना साहू, निर्मला साहू, शकुन ढीमर, निकिता मिलिंद, हेमा साहू, मोनालिसा पीटर, अशोक मेहरा, सनी साहू, रवि कोसरिया, प्रकाश सीवनकर, चन्ने भाटिया, शिवाकांत तिवारी, अनीस रज़ा, इसाक अली, परमजीत सिंह भुई, फ़तेह सिंह भाटिया, विकास सापेकर, सुरेश जांघेल, गौरव उमरे, राहुल शर्मा, अनूप वर्मा, गणेश सोनी, शत्रुघ्न चक्रधारी, शिशिर कसार, वाहिद चौहान, मुकेश साहू, छोटू यादव, चंद्रशेखर पारख, अली असगर, चिराग शर्मा, आयुष शर्मा, प्रकाश जोशी, श्रद्धा सोनी, निकिता सिंह, यश बाकलीवाल, भीमा चौहान, अजय शर्मा, मोनू साहू, नरेंद्र सोनकर, अशोक चंद्राकर, लोकेश चक्रधारी एवं राज पटले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.