-सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार, कृषि या कोई अन्य क्षेत्र

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसमड़ा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया तथा सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।
विद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले बच्चों के प्रतीक चिन्ह व चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है। सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार, कृषि या कोई अन्य क्षेत्र — प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आप लोग खूब मेहनत करो अच्छा लगन और मेहनत से पढ़ाई करो और अपने मां बाप का नाम और क्षेत्र का नाम रौशन करो। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा टेखन सिन्हा, जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी , जिला मंत्री गिरिश साहू , जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू, सरपंच मोतिम निषाद , पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन बढ़ई, एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष रामादिन पारकर, अध्यक्ष नन्दू निर्मलकर जनपद सदस्य नन्दू साहू , महामंत्री अंजोरा, मंडल चेतन साहू , विधायक प्रतिनिधि चमन यादव पूर्व एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष लालजी गुप्ता एवं रायपुर स्टील के प्रबंधक पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.