विधायक ललित चंद्राकर ने किया वार्ड-20 कार्यालय का शुभारंभ, उमड़ा जनसैलाब
दुर्ग । नगर पालिक निगम रिसाली के स्टेशन मरोदा (वार्ड-20) में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति, सेवा और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्टेशन मरोदा चौपाटी में गणतंत्र दिवस समारोह,वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण, मरोदा खेल उत्सव का शुभारंभ और वार्ड पार्षद कार्यालय का उद्घाटन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।
इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक रहे। कार्यक्रम का संयोजन 'वैकुंठ धाम विकास समिति, नेवई-मरोदा' द्वारा किया गया, जबकि संरक्षक समाजसेवी शत्रुघन धनकर रहे। आयोजन का पूरा जिम्मा स्थानीय पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह (निगम) और समस्त वार्डवासियों ने संभाला।
शहीद को नमन और चौक का नामकरण ..
कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के अनावरण के साथ हुई। अतिथियों और जनसमूह ने शहीद के चरणों में नमन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर क्षेत्र के प्रमुख चौक का नामकरण 'वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक' किया गया, जो आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति का जज्बा जगाता रहेगा।
मरोदा खेल उत्सव: युवाओं के लिए नया मंच ..
शहीद को नमन करने के बाद 'मरोदा खेल उत्सव एवं जन उत्सव' का विधिवत आगाज हुआ। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और क्षेत्र में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
वार्ड कार्यालय का शुभारंभ .. जनसेवा को मिलेगी गतिइस गरिमामयी आयोजन के दौरान वार्ड क्रमांक 20 (शंकर पारा, स्टेशन मरोदा) के पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह (निगम सिंह) के नए जनसंपर्क कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।विधायक ललित चंद्राकर ने पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा:
"यह नया कार्यालय जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण में मील का पत्थर साबित होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति देगा।"
इस आयोजन में भारी जनसैलाब उमड़ा, जिसमें वार्डवासी, मातृशक्ति और युवा साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में पार्षद: धर्मेंद्र भगत, सोनिया देवांगन
वरिष्ठ नागरिक: डोमन सर्वा, नन्द किशोर सिंह, माला सिंह, विद्या देवी, टिकेश्वरी चन्द्रवंशी
युवा व सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र निर्मलकर, संजु महानंद, मुकेश यादव, भागवत, परमेश्वर, बसंत राणा, हेमन्त राव, संतोष धनकर, सोनू राम सिंह, डॉ. आर. के. शर्मा, राजू राम, मुकेश सिंह उपस्थित रहे ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.