दुर्ग

श्री पार्श्व तीर्थ -नगपुरा में ध्वजारोहण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

374250120260737581000756687.jpg

नगपुरा/ दुर्ग। श्री उवसगहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा में 24 जनवरी को तीर्थ प्रतिष्ठा की 31वीं वर्षगाँठ उत्सव पूर्वक मनाया गया। तीर्थ में विराजित साध्वीवृंद श्री लक्ष्ययशा श्री जी, श्री लब्धियशाश्रीजी, श्री आज्ञायशा श्री जी म० सा० की निश्रा में देशभर से पधारे सैकड़ों आराधकों ने प्रातः मायाबेन - बिपिनभाई, कोकिलाबेन चंद्रकांत शाह मुम्बई के नेतृत्व में महाप्रभाविक श्री वर्धमान शक्रस्तव मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किए। श्रीमती दुर्गादेवी गजराज पगारिया रायपुर के संयोजन में सत्तरभेदी महापूजन के साथ ध्वजारोहण का विधान प्रारम्भ हुआ। विजय मुहुर्त में मुख्यशिखर पर श्राविका उगमदेवी मांगीलाल पगारिया परिवार रायपुर ने ध्वजारोहण किया।

Image after paragraph

तीर्थ संकुल में प्रतिष्ठित अन्य जिनालय शिखरों में भरत ओसवाल अहमदाबाद, शिल्पा राजेश बांठिया, संगीता अभयराज कोठारी नागपूर, विजय चोपड़ा, सुरेश बागमार, पुखराज मुणोत रायपुर, मोहनलाल गुलाबचंद लूकड़ चेन्नई ,धर्मेशभाई किशोरभाई शाह, मूलचंद लूनिया, भीखमचंद कोठारी, सरोजबाई सतीष कुमार गोलछा, सरलाबाई बरड़िया, झनकारीबाई मेहता, आसकरण कमलकुमार लुनिया, पुष्पा-शांतिलाल बरड़िया दुर्ग, पुखराज-जितेन्द्र दुगड़ साजा, शोभादेवी रमेशभाई ललवानी भिलाई ने ध्वजारोहण का लाभ लिया। विधिकारक प्रवीण जैन (पिंटू) रुणजा  ने विधिविधान कराया। संगीतकार खेमलाल श्रीवास, रोमलाल रजक के साथ सुमधुर कंठी गायिका वंदना -महेन्द्र कुमार दुगड़ दुर्ग ने भक्ति की अद्‌भुत संरचना किए !

Image after paragraph

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष गजराज पगारिया, मैनेजिंग ट्रस्टी पुखराज दुगड ने सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया ! ट्रस्टमंडल द्वारा  तीर्थोध्दार -जीर्णोद्धार के प्रारम्भिक पड़ाव से जुड़े हुए संस्थापक रावलमल जैन 'मणि', मनमोहनचंद कानू‌गा, श्रीचंद चोपड़ा, तिलोकचंद गोलछा, लालचंद नाहर, मदनचंद सराफ, बाबूलाल दुगड़, भीखमचंद छाजेड़, रतनलाल देसाई,  मिश्रीलाल बैद, अनोपचंद मुणोत, केशरीचंद कोठारी, सजनमल बोथरा किशनलाल कोठारी, शांतिलाल गोलछा, चेनराज लूनिया आदि नीव के पत्थर से जुड़े हुए व्यक्तित्वों को स्मरण करते हुए उनके सहकार सहयोग की अनुमोदना किया गया। सभी श्रद्धालुओं के लिए श्री गौतम प्रसादी का लाभ सरलाबेन किशोर भाई शाह परिवार दुर्ग ने लिया। तीर्थभक्त परिवार - सांचोर मुम्बई द्वारा आगामी पोष दशमी मेला आयोजना हेतु उद्‌घोषणा किया गया ,जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने अनुमोदना किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.