दुर्ग

भिलाईवासियों ने अमेरिका में फहराया हिंदी का परचम,कविताओं से दर्शाया भाषा प्रेम

30323012026133025whatsappimage2026-01-23at6.58.56pm.jpeg

-हिंदी-यूएसए सेंट लुईस की 8वीं वार्षिक हिंदी कविता प्रतियोगिता 2026 में जुटे दुनियाभर के हिंदी भाषा
भिलाई।
हिंदी भाषा को अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर और ज्यादा प्रसारित करने में उल्लेखनीय कार्य कर रही अमेरिका की संस्था हिंदी-यूएसए सेंट लुईस की ओर से हाल ही में 8वीं वार्षिक हिंदी कविता प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। महात्मा गांधी सेंटर, सेंट लुईस, मिसूरी में हुई इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इससे भारत सहित अन्य देशों के लोग भी निर्णायक व प्रेक्षक के तौर पर ऑन लाइन जुड़े। इस पूरे आयोजन में अमेरिका में निवासरत भिलाई के मयंक जैन-अंशु जैन दंपति की प्रमुख भूमिका रही।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्तरों से 130 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 25 विद्यार्थियों को उनके हिंदी शिक्षण स्तर पर विजेता और 27 अन्य बच्चों को उभरते सितारे के रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक भिलाई निवासी मयंक-अंशु जैन दंपति के स्वागत उद्बोधन से हुई। इसके पश्चात भारत और अमेरिका के राष्ट्रगान प्रस्तुत किए गए। अगले चरण में  प्रतिष्ठित समाजसेवी अशोक कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर अमेरिका के मिसौरी राज्य के कोषाध्यक्ष विवेक मलिक की गरिमामयी उपस्थिति रही। मलिक यहां  मिसौरी  में किसी भी राज्य स्तरीय पद पर नियुक्त होने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। वहीं शिकागो से  पहुंची शिखा मेहता ने निर्णायक एवं विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। शिखा वर्तमान में हिन्दी क्लब ऑफ़ इलिनॉय की सह-सचिव महिला काव्य मंच शिकागो की कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं।

Image after paragraph

इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन ज़ूम के माध्यम से भारत से जुड़े सम्मानित अतिथियों में दिल्ली से विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बिपिन कुमार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी.पी. मिश्रा सहित भिलाई छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद ज़ाकिर हुसैन , राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर), भोपाल में विज्ञान विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, डीन (अंतरराष्ट्रीय संबंध) पी के पुरोहित, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी के शोधार्थी और युवा कवि कौशल गोंडवी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अन्य विशिष्ट अतिथियों में गिल्बर्ट पनेला (डायरेक्टर, न्यू अमेरिकन्स – सेंट लुईस मेयर कार्यालय), दयाकर वीरलापति, सीईओ एस 2 टेक, हिंदू स्वयंसेवक संघ, सेंट लुईस शाखा के अध्यक्ष शिवा सीतारमन, सेंट लुईस भारतीय संस्कृति संस्था के अध्यक्ष शशिकांत गजराज एवं  समाज सेवी वैशाली ठाकरे भी शामिल हैं।  सेंट लुईस समुदाय से पूर्व हिंदी यूएसए शिक्षिका ऋतु महेश्वरी एवं अमेरिका के फेडरल रिज़र्व बैंक में कार्यरत फाल्गुन एच. दवे ने निर्णायक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मयंक जैन ने  प्रतिभागियों, विजेताओं एवं ‘उभरते सितारे’ पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी समर्पित शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों के अथक प्रयासों और निस्वार्थ सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। हिंदी यूएसए कविता प्रतियोगिता के सफल संचालन का दायित्व सुची खंडेलवाल, नम्रता त्रिपाठी, वंदना सिंह एवं निधि चौधरी ने निभाया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.