-नगर निगम परिवार हर परिस्थिति में कर्मचारियों के साथ: महापौर बाघमार
दुर्ग। बसंती पंचमी के पावन अवसर पर नगर निगम महापौर अलका बाघमार एवं सभापति श्याम शर्मा ने निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आज मोतीलाल सभागार में अनुकम्पा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा द्वारा दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित परिवारों के 15 पात्र सदस्यों को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम परिवार अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ा है।
उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान एवं सेवा उपरांत कर्मचारियों व उनके परिवारों की चिंता करना निगम की नैतिक जिम्मेदारी है।इन पदों पर मिली अनुकम्पा नियुक्ति ..
इन 15 हितग्राहियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र नगर पालिक निगम द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के अंतर्गत हितग्राहियों को भृत्य पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति प्राप्त करने वालों में महेंद्र सागर – भृत्य, आयुष धनकर – भृत्य, कु. हर्षा चन्द्राकर – भृत्य,विकास पात्रे – भृत्य, टी. साईमन – भृत्य, देवेंद्र कुमार यादव – भृत्य,एन. कृष्णा – भृत्य, लव चावरिया – भृत्य,जी. विजय – भृत्य, श्रीमती नेहा भारती – भृत्य, कु. कविता ठाकुर – भृत्य, गुलशन यादव – भृत्य, सुनील बंजारे – भृत्य,श्रीमती गायत्री निषाद – भृत्य, कु. सौम्या यादव – भृत्य को अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ प्रदान किया गया।
सभापति श्याम शर्मा ने कहा अनुकम्पा नियुक्ति के माध्यम से पात्र परिवारों को आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलता है।
इस अवसर में एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देव नारायण चंद्राकर,शेखर चंद्राकर,मनीष साहू,लीना दिनेश देवांगन,काशीराम कोसरे,निलेश अग्रवाल,पार्षद साजन जोसफ, गोविंद्र देवांगन,अजीत वैध,मनीष कोठारी,संजय अग्रवाल,ख़ालिद रिज़वी,जितेंद्र ताम्रकर,युवराज कुँजम,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,रेवाराम मनु सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.