-चार जिलों के 40 गांवों से 200 महिला कमांडो ने लिया प्रशिक्षण
दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के दिशा-निर्देशानुसार आज 23 जनवरी 2026 को थाना धमधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दारगांव में महिला कमांडो सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री शमशाद बेगम रहीं।
इस अवसर पर दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिलों के लगभग 40 गांवों से 200 महिला कमांडो ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य महिला कमांडो को सिविल डिफेंस, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में सक्षम बनाना तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
महिला कमांडो को आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में कार्य करने का विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे सदैव कानून के दायरे में रहकर कार्य करें, किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में न लें तथा शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से सामाजिक जागरूकता अभियान संचालित करें। आपदा की स्थिति में पुलिस एवं प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के माध्यम से महिला कमांडो को कैप एवं बैच प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और मनोबल बढ़ा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्ग मणिशंकर चन्द्रा, एसडीपीओ बेमेतरा विनय साहू, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड (SDRF) नागेंद्र सिंह, थाना प्रभारी धमधा रामनारायण ध्रुव, ग्राम सरपंच श्रीमती केजिया ठाकुर, राकेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन रफीक खान द्वारा किया गया।
यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं जन-सुरक्षा की दिशा में दुर्ग पुलिस की एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल के रूप में सराहनीय रहा।
— दुर्ग पुलिस
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.