दुर्ग

वीबी-जी राम जी के तहत ग्राम पंचायतों में जन-जागरूकता अभियान आयोजित

96723012026113150whatsappimage2026-01-23at5.00.16pm.jpeg

-श्रमिकों को रोजगार ग्राम पंचायत पिसेगांव, खमरिया, थनौद ब्लाक दुर्ग में जोड़कर स्थायी आजीविका की दिशा में सशक्त पहल
-पिसेगांव, खमरिया, थनौद ब्लाक दुर्ग जन जागरूकता अभियान चलाया गया
दुर्ग।
विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक जन-जागरूकता के उद्देश्य से ग्राम पंचायत पिसेगांव, खमरिया,थनौद जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत में जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों एवं परिवारों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान कर उन्हें रोजगार के साथ-साथ स्थायी आजीविका से जोड़ना है। अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर पर मनरेगा कार्यस्थलों एवं पंचायत भवनों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों एवं श्रमिकों को वीबी-जी राम जी योजना के प्रमुख उद्देश्यों, लाभों तथा 125 दिवस तक रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा सरल एवं सहज
भाषा में यह स्पष्ट किया गया कि किस प्रकार यह योजना पारंपरिक मजदूरी आधारित रोजगार से आगे बढ़कर कौशल विकास एवं स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से आय के स्थायी स्रोत विकसित करने पर केंद्रित है। कार्यक्रम के दौरान योजना के अंतर्गत कार्यों की उपलब्धता, पारदर्शी कार्यप्रणाली, समय पर मजदूरी भुगतान की व्यवस्था तथा शिकायत निवारण प्रणाली के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही श्रमिकों को यह भी अवगत कराया गया कि योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास के अवसर प्राप्त कर वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्य समुदाय के लिए शामुदायिक जल संचयन तालाबों का नवीनिकरण अमृत सरोवर गहरीकरण के दौरान इस जन-जागरूकता अभियान में  पिसेगांव, खमरिया, थनौद कुल 80 श्रमिकों एवं 01 पंचायत प्रतिनिधि की सक्रिय सहभागिता रही। ग्रामीणों ने योजना के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक इसकी जानकारी पहुँचाने का संकल्प लिया। बीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत आयोजित यह जन-जागरूकता अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सृजन, आजीविका रोजगार सुदृढ़ीकरण एवं सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी एवं महत्त्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रहा है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.