दुर्ग। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) ने आज 23 जनवरी को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज के पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दी गईं।
पदभार ग्रहण के उपरांत श्री शांडिल्य ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा दुर्ग रेंज की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं समग्र पुलिसिंग व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही पुलिस विभाग में बेहतर समन्वय, कार्यकुशलता एवं अनुशासन को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणि शंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा सहित दुर्ग रेंज के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.