दुर्ग। नगर निगम कमिश्नर सुमित कुमार अग्रवाल द्वारा आज प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत संचालित BLC एवं AHP घटकों में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति की समीक्षा की गई। कमिश्नर ने प्रत्येक एजेंसी की कार्यप्रगति का बारीकी से आकलन करते हुए निर्देशित किया कि माह के अंत तक प्रगति में सुधार लाते हुए योजना के अनुरूप कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जाए।
साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डेली फॉलो-अप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सरस्वती नगर फ्लैट परियोजना के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को शीघ्र शिफ्ट किया जा सके। बैठक में नोडल अधिकारी, सब-नोडल अधिकारी सहित समस्त CLTC एक्सपर्ट, एजेंसी के कर्मचारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.