-धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर
दुर्ग। श्री राधाकृष्ण मंदिर, महेश नगर दुर्ग के आचार्य एवं घुघवा निवासी श्रद्धेय पंडित पवन जी द्विवेदी का 17 जनवरी 2026, शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से धार्मिक, सामाजिक एवं श्रद्धालु समाज में गहरा शोक व्याप्त है।
स्वर्गीय पवन जी द्विवेदी की अंतिम यात्रा 18 जनवरी 2026, रविवार को प्रातः 8 बजे उनके निज निवास महेश नगर, दुर्ग से निकलेगी। अंतिम यात्रा सर्वप्रथम उनके गृह ग्राम घुघवा जाएगी, जहां अंतिम दर्शन पश्चात प्रातः 11 बजे नाका चौक, गंजपारा पहुंचेगी। वहां से अंतिम यात्रा शिवनाथ नदी मुक्ति धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जहां अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
परिवारजनों एवं श्रीराधाकृष्ण मंदिर परिवार द्वारा समस्त श्रद्धालुओं, इष्ट-मित्रों एवं नगरवासियों से अपील की गई है कि वे प्रातः 11 बजे नाका चौक, गंजपारा पहुंचकर अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें। स्वर्गीय पवन जी द्विवेदी अपने सरल स्वभाव, धार्मिक आचरण एवं आध्यात्मिक सेवा के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.