-लगभग 13 करोड़ की लागत से तहसील चौक से हाई स्कूल चौक तक किया जाएगा गौरव पथ का निर्माण कार्य
-बगीचा के आम नागरिकों की मांग हुई पूरी
-मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बगीचा विकास खंड के बस स्टैंड के पास गौरव पथ के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, कृष्णा राय, आईजी दीपक कुमार झा कलेक्टर रोहित व्यास एस एस पी शशि मोहन सिंह जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे।
.jpeg)
उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत बगीचा वासियों के प्रमुख मांग पर तहसील चौक से हाई स्कूल चौक तक गौरव पथ निर्माण कार्य 1279.77 लाख की लागत से कार्य किया जाएगा। अधोसंरचना मद अन्तर्गत संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास नवा रायपुर अटल नगर के तहत् स्वीकृति प्रदाय किया गया।
कार्य पूर्ण हो जाने से नगर की सौन्दर्यता में वृद्धि के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, जिससे वाहन दुर्घटना में कभी आयेगी। बगीचा वासियों की मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.