दुर्ग। जिला पंचायत सभाकक्ष में बजरंग कुमार दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत ग्राम पंचायतों में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि सप्ताह में तीन दिवस नोडल अधिकारी, पंचायत सचिव एवं आवास मित्र संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा के भीतर 90 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जियो-टैगिंग सहित समस्त निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र की तय की गई। साथ ही जियो-ट्रैकिंग समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किसी हितग्राही की मृत्यु की स्थिति में संबंधित प्रकरण तत्काल ग्राम पंचायत स्तर पर तैयार कर सचिव द्वारा शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जिन हितग्राहियों द्वारा निर्माण कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है अथवा निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, उनके विरुद्ध RRC प्रकरण दर्ज किया जाए। साथ ही अपूर्ण एवं प्रारंभ न किए गए निर्माण कार्यों के मामलों में राजस्व विभाग के माध्यम से वसूली की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत कोकड़ी के सचिव एवं रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं ग्राम पंचायत झमेन्द्र के देखमुख बी.ओ.एफ.टी. द्वारा 21 दिवस तक जियो-टैगिंग नहीं किए जाने पर वेतन रोकने की कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर गौरव रामटेके एवं कृष्णा सिंघा, उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को नोटिस जारी करने तथा ग्राम पंचायत चिंगरी के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई—
वर्ष 2025-26 में प्रथम किस्त प्राप्त 183 एवं द्वितीय किस्त अपूर्ण 154 निर्माण कार्यों की ग्राम पंचायतवार समीक्षा
वर्ष 2025-26 में प्रथम किस्त प्राप्त एवं प्रारंभ 695 निर्माण कार्यों की समीक्षा
आवास प्लस 2.0 सर्वे अंतर्गत सत्यापन हेतु शेष 6453 प्रकरणों की समीक्षा
प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि का दुरुपयोग करने वाले हितग्राहियों के विरुद्ध आरसी प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
लंबित जियो-टैगिंग तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश
भूमिहीन हितग्राहियों के मामलों में नियम अनुसार पंचायत प्रस्ताव के निराकरण के निर्देश
मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रथम किस्त प्राप्त 85 एवं तृतीय किस्त प्राप्त 64 निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग, जिला समन्वयक (प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण), सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO), उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा , रोजगार सहायक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.