
दुर्ग। शहर जिला कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत विभिन्न ब्लॉकों के नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट द्वारा जारी नियुक्ति सूची के अनुसार दुर्ग शहर के पाँचों ब्लॉकों में नए नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपी गई है।नियुक्ति सूची के अनुसार पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार, मध्य ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष बघेल, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमति देवश्री साहू तथा दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया को नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों को दुर्ग शहर कांग्रेस संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मज़बूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व एवं दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूती देने और कांग्रेस की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
नियुक्ति के बाद सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास पर भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसरोकारों को लेकर चर्चा की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह नई टीम दुर्ग शहर में कांग्रेस को और अधिक सक्रिय, संगठित और जनआंदोलन से जुड़ा हुआ बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ब्लॉक स्तर पर मज़बूत नेतृत्व से पार्टी आगामी समय में जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.