- अहिवारा में अतिक्रमण हटाया गया
दुर्ग। कलेक्टर जनदर्शन में आम नगरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर नगर पालिका परिषद अहिवारा में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई 14 जनवरी को किया गया। इस हेतु पूर्व में मुनादी कराया गया था, फिर भी अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा न हटाए जाने पर आज पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में नगर पालिका की टीम मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पाण्डेय एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राधेश्याम वर्मा तहसीलदार की उपस्थिति में कब्जा हटाने की कार्रवाई दोपहर 3 बजे बस स्टैंड, अटल चौक एवं जे.के. लक्ष्मी सीमेंट सीमेंट बायपास रोड चौक में की गई।

सीएमओ से मिली जानकारी अनुसार सड़क बाधा हेतु प्रेमलाल साहू, अनिल, संतु साहू, घनश्याम होटल, पंजाब मेडिकल स्टोर, मनोज देवांगन, लखनलाल देशमुख, गौरव नाहटा एवं विजय अग्रवाल सहित 09 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 4500 रुपए की चालान काटा गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.