दुर्ग

आत्मनिर्भर भारत से सशक्त राष्ट्र का निर्माण – राहुल टिकरिया

14813012026132842whatsappimage2026-01-13at6.57.36pm.jpeg

-भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन
दुर्ग।
हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की प्रमुख उपस्थिति रही, जबकि अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने की।
सम्मेलन में मंचासीन अतिथियों में महापौर अलका बाघमार, जिला भाजपा महामंत्री विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडेय, जिला मंत्री गायत्री वर्मा, गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, भाजयुमो प्रदेश मंत्री आकाश सिंह ठाकुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, शासकीय स्वाध्याय मंडल प्रदेश संयोजक कुशल साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत अग्रवाल, मुकेश बेलचंदन, महामंत्री अनिकेत यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
-आत्मनिर्भर भारत से सशक्त राष्ट्र का निर्माण – राहुल टिकरिया
प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त होकर अपने पैरों पर खड़ा होगा। आज भारत उद्योग, रक्षा, कृषि और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन चुका है। उन्होंने कहा कि एक समय आयातक देश रहा भारत आज निर्यातक देशों की श्रेणी में खड़ा है। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं से संगठित, अनुशासित एवं राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Image after paragraph

-युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता भविष्य का नेता – सुरेंद्र कौशिक
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली और आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की ओर अग्रसर है। विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी साकार होगा जब हर घर स्वदेशी के मूल मंत्र को अपनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं को अनुशासन और राष्ट्रवादी भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
-वोकल फॉर लोकल से विकसित भारत – अलका बाघमार
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वोकल फॉर लोकल को जनसमर्थन मिला है। हालिया त्योहारों में स्वदेशी वस्तुओं की बढ़ती खरीद इसका प्रमाण है। उन्होंने युवाओं से छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की अपील की।
-संगठन की रीढ़ है युवा मोर्चा – हिमांशु सिंह
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज का नेतृत्वकर्ता बनते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिकेत यादव ने किया। सम्मेलन में रितेश शर्मा, प्रिया साहू, निरंजय दुबे, सानिध्य चंद्राकर, विशाल शर्मा, उमंग ताम्रकार, निखिल शर्मा, गगन सिंह, शुभम दत्ता, आदर्श शर्मा, तुषार राजपूत, जितेन साहू, राहुल उमरी, नकुल साहू, आदित्य दांडी, कृष्णा पांडे, पुष्कर सिंह, करण सिंह, शुभम वर्मा, पीयूष श्रीवास्तव, प्रांजल भारद्वाज, बिट्टू साहू, अनिल साहू, नितेश सिंह, अभिषेक टंडन, शैलेंद्र यादव, सुमित द्विवेदी, सागर सिंह, शिवांश वैष्णव सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.