-स्वामी विवेकानंद जयंती पर महापौर अलका बाघमार ने किया माल्यार्पण
दुर्ग। दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद परिसर पहुँचकर युगद्रष्टा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके साथ एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, पार्षद सरिता चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महापौर अलका बाघमार ने स्वामी विवेकानंद जी को कोटिशः नमन करते हुए कहा कि उनके राष्ट्रवादी, सांस्कृतिक और युवा चेतना से ओतप्रोत विचार आज भी समाज और विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वैचारिक अधिष्ठान का मूल आधार हैं।
महापौर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित करते हुए संपूर्ण विश्व को वेदांत और योग दर्शन से प्रभावित किया। रामकृष्ण मिशन के माध्यम से उन्होंने “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव को जन-जन तक पहुँचाया।
उन्होंने आगे कहा कि युवाओं में चरित्र निर्माण, आत्मगौरव और राष्ट्रभक्ति के बीज बोकर उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाले स्वामी विवेकानंद जी का जीवन और दर्शन आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है। अंत में महापौर ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करते हुए समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.