दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित जामुल थाना क्षेत्र में साधु के वेश में घूम रहे एक ढोंगी जोगी बाबा को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। आरोपी घर-घर जाकर भिक्षा मांग रहा था और साधु का रूप धारण किए हुए था।
जानकारी के अनुसार, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ की। धर्म पूछने पर उसने खुद को मुसलमान बताया और अपना नाम हवलदार, पिता का नाम मुस्तफा बताया। इसके बाद बजरंग दल के सदस्यों ने तुरंत जामुल पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अकेला नहीं था, बल्कि उसके साथ अन्य लोग भी इस गिरोह में शामिल हो सकते हैं।
पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीम रवाना हो चुकी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह कब से और किन-किन इलाकों में सक्रिय था।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.