दुर्ग। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को भाषण, रंगोली एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नगर पंचायत उतई, मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 7, जिला दुर्ग में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगा।
इस आयोजन में दुर्ग जिले के स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थी तथा खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं में सहभागिता हेतु आयु वर्ग 15 से 29 वर्ष निर्धारित किया गया है।
प्रतियोगिताओं के विषय इस प्रकार रहेंगे-
भाषण प्रतियोगिता: “स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और राष्ट्रनिर्माण के पथप्रदर्शक”
रंगोली प्रतियोगिता: “युवा शक्ति एवं स्वामी विवेकानंद जी”
काव्य पाठ प्रतियोगिता: “उठो जागो – स्वामी विवेकानंद जी का अमर संदेश”
कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति/तैलचित्र पर माल्यार्पण, वृक्षारोपण (एक पेड़ मां के नाम), आत्मनिर्भर भारत एवं नशामुक्त भारत की शपथ, तथा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों एवं योगदान पर चर्चा भी की जाएगी।
आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी अशोक रिगरी (मो. 9229575220, 8770527628) एवं प्रशिक्षक भूपेन्द्र हिरवानी (मो. 9584078910) से संपर्क किया जा सकता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.