दुर्ग। छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के तत्वावधान में आगामी 1 फरवरी 2026 (माघी पूर्णिमा) को आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय 7वें भव्य गहिरा–मंडई के पोस्टर का विमोचन रायपुर में मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान किया गया। पोस्टर का विमोचन छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर यादव समाज दुर्ग से गहिरा गुरु एवं गहिरा–मंडई के संयोजक राजेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष हर्ष यादव, प्रदेश सचिव उमराव यादव तथा रायपुर जिला अध्यक्ष रोमनाथ यादव सहित समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

प्रदेश स्तरीय गहिरा–मंडई का शुभारंभ श्री हरदेव लाला मंदिर प्रांगण, शहीद उस्मान वार्ड क्रमांक 63, टीकरापारा, रायपुर से मंडी की देवी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। मंडई का समापन जय श्री बाबा हटकेश्वर नाथ धाम, महादेव घाट, रायपुरा (रायपुर) में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात होगा, जहां राऊत नाच दल एवं गहिरा–मंडई दलों को पुरस्कृत एवं सम्मानित कर विदाई दी जाएगी।
माघी पूर्णिमा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं संभागों से बड़ी संख्या में गहिरा यादव समाज के लोग एवं श्रद्धालु गहिरा–मंडई (मेला) देखने महादेव घाट पहुंचते हैं। इस अवसर पर यादव समाज के प्रतिभागियों को विभिन्न स्तरों पर सम्मानित किया जाता है। छत्तीसगढ़ में मंडी की देवी का यह पारंपरिक मड़ई आयोजन “गहिरा–मंडई” के नाम से लोकप्रिय है और सामाजिक-सांस्कृतिक एकता का प्रतीक माना जाता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.