-78 बसों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल ₹123200 रु की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई
रायपुर। परिवहन मुख्यालय एवम् वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार परिवहन उड़नदस्ता रायपुर द्वारा बसों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत बसों में अनिवार्य अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास तथा अन्य सुरक्षा प्रावधानों की विधिवत जांच की गई। निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाये जाने पर 78 बसों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल ₹1 लाख 23 हजार 200 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।

बस स्वामियों एवं संचालकों को यात्री सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के पालन, अग्निशमन यंत्रों की समय-समय पर जांच एवं आपातकालीन निकास मार्ग बाधामुक्त रखने संबंधी समझाइश दी गई।
परिवहन उड़नदस्ता प्रभारी केशव राजवाड़े ने बताया यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस प्रकार की जाँच एवं कार्यवाही जारी रहेंगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.