दुर्ग। जंबूरी आयोजन से जुड़े टेंडर में सामने आए भारी भ्रष्टाचार के संकेतों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर का है, जिससे लाखों बच्चे, शिक्षक एवं स्वयंसेवक जुड़े हुए हैं, ऐसे में आयोजन से संबंधित टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता अत्यंत चिंताजनक है।
अरुण वोरा ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया का बार-बार निरस्त होना, नियमों में अचानक बदलाव तथा तकनीकी बोली में पारदर्शिता का अभाव गंभीर संदेह पैदा करता है। उन्होंने बताया कि इससे भी अधिक गंभीर तथ्य यह है कि आज तक न तो टेंडर खोला गया है, न तकनीकी बोली सार्वजनिक की गई है और न ही यह जानकारी दी गई है कि सबसे कम बोली लगाने वाला कौन ठेकेदार कार्य के लिए योग्य पाया गया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार से मांग की कि पूरे आयोजन एवं उससे जुड़ी वित्तीय प्रक्रियाओं की स्थिति स्पष्ट की जाए तथा मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच कराई जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि सरकार स्पष्ट रूप से यह घोषित करे कि भारत स्काउट एंड गाइड का अधिकृत अध्यक्ष कौन है, ताकि संगठनात्मक भ्रम समाप्त हो सके। अरुण वोरा ने कहा कि जब तक सभी तथ्य सार्वजनिक नहीं किए जाते, तब तक इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को आगे बढ़ाना छत्तीसगढ़ की साख के साथ खिलवाड़ होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.