-समाज को गति देने और रूप रेखा बनाने सतनाम समाज को मिली जगह: ललित चंद्राकर
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रुआबांधा वार्ड नंबर 02 में 10 लाख रुपये से बने सामाजिक भवन का लोकार्पण कर सतनाम समाज को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि हर समाज को प्रगतिशील होना चाहिए। इसके लिए समाज को मंत्रणा की आवश्यकता है और बैठने व रूपरेखा तैयार करने के लिए जगह होनी चाहिए।
विधायक ने कहा कि सतनाम समाज के पास अब खुद का भवन हो गया है,जो बेहद आवश्यक था। अब सतनाम समाज अपने छोटे-बड़े आयोजन इस जगह पर कर सकते हैं। लोकार्पण समारोह में विधायक का सम्मान सतनाम समाज के सदस्यों ने शाल भेंट कर किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि गोविंदराम साहू मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू राजू राकेश जंघेल , महामंत्री दशरथ साहू राकेश त्रिपाठी विष्णुदत्त शर्मा राजकुमार जैन जग्गू यादव करुणा यादव पुनीत यादव प्रेमचंद साहू प्रणीत राजपूत , डॉ. विकास कुलश्रेष्ठ प्रमोद जैन विक्की थान सिंह कोसरे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समाज की ओर से राधाबाई महिलांग राजेश गुस रमन लाल महिलांग कलीराम महिलांग किशन कुर्रे ओमप्रकाश साहू कार्तिक बंजारे चैन सिंह गायकवाड़ केशव कोसरे, गया बाई एवं सतवंतिन बाई की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.