-प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया
-शिक्षा एक एक ऐसा मंदिर है जिसके तपस्या से जीवन के हर मुकाम को पास सकते हैं
भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुण्डेरा व कोड़िया के वार्षिक उत्सव में बातौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान दायिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया वार्षिकोत्सव के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन के करने वाले छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुपम प्रस्तुति दी। इस मौके पर उन्होंने साइंस मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्कूली छात्राओं द्वारा विज्ञान से संबंधित एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए जिसे देख वे मंत्र मुग्ध हो गए।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा आज इस परिसर से ना जाने कितने बच्चे पढ़ाई कर बड़े बड़े पदों पर सुशोभित है, शिक्षा एक एक ऐसा मंदिर है जिसके तपस्या से जीवन के हर मुकाम को पास सकते हैं।
श्री चंद्राकर ने कहा किसी भी स्कूल का वार्षिकोत्सव बच्चों की प्रतिभा को दिखाने का मंच होता है। स्कूल में बच्चों ने एक से बढ़कर साइंस मॉडल बनाए। आज के बच्चे ही कल का भविष्य होते हैं। प्रदर्शनी में रखे गए मॉडल से बच्चों की सोच का पता चलता है। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं शिक्षक शिक्षिकाओं को बच्चों को अच्छी शिक्षा देने प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू पार्षद खिलेंद्र विक्की चंद्राकर मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू राजू राकेश जंघेल नेताप्रतिपक्ष शैलेंद्र कुमार साहू पार्षद हरीश नायक छाया पार्षद दुर्गेश साहू सांसद प्रतिनिधि इंद्रजीत सोनवानी परंपरामेश्वर नारायण निर्मल नरेन्द्र निर्मलकर नंदकुमार साहू बी आर मौर्य केशव महिपाल लक्ष्मी साहू उदयराज साहू प्रेमनारायण वर्मा मंजू देवांगन रंजना मानिकपुरी बी लक्ष्मण राव प्राचार्य श्रीमती सरिता मसीह श्रीमती एस.आनंद श्रीमती रमा अग्निहोत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा रेड्डी किरण देशमुख पी के वर्मा मनोज सहित जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर सरपंच खुमान निषादशेखर चंद्राकर प्राचार्य श्रीमती नीलमणि उजवने व्याख्याता भवानी देशमुख शीला चंद्रा सरोज साहू श्रीमति सुधा राय श्रीमती रूपमती साहू हर्षा महलवार प्रीतम देवांगन बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं नगरवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.