दुर्ग। शिव पारा क्षेत्र स्थित सुलभ शौचालय की स्थिति अत्यंत जर्जर और गंदगी से भरी हो चुकी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शौचालय में लंबे समय से साफ-सफाई नहीं की जा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू, गंदगी और अव्यवस्था के कारण आमजन, महिलाएं व बुजुर्ग विशेष रूप से प्रभावित हैं।
इस संबंध में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एवं संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की उदासीनता से नाराज होकर स्थानीय लोगों ने आंदोलन का निर्णय लिया है।
नागरिकों ने घोषणा की है कि कल नगर निगम दुर्ग का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक शिव पारा स्थित सुलभ शौचालय की नियमित साफ-सफाई शुरू नहीं होती और व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जाती, तब तक वे वहीं धरने पर बैठे रहेंगे।
दर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.