ब्रेकिंग

आपत्ति-दावा निपटान के बाद अंतिम सूची जारी “मोर मकान-मोर आस” योजना में 24 हितग्राही पात्र

82031122025131119whatsappimage2025-12-31at6.40.12pm.jpeg

दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक “मोर मकान-मोर आस” अंतर्गत प्राप्त आपत्तियों और दावों की विस्तृत जांच-परख एवं सुनवाई प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसके उपरांत पात्र और अपात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है।
नगर निगम प्रशासन ने बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सूची को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया है। नागरिक विभागीय वेबसाईट www.municipalcoporationdurg.in पर ऑनलाइन सूची देख सकते हैं। साथ ही इसकी प्रतियां नगर निगम के मुख्य कार्यालय और डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में भी चस्पा की गई हैं, जिससे आमजन आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें।अंतिम छँटनी के बाद तैयार की गई पात्र हितग्राहियों की सूची 25.09.2025 से 11.12.2025 तक प्रदर्शित किया गया। इस अवधि में कुल 24 हितग्राहियों को योजना के तहत पात्र माना गया है।अधिकारियों का कहना है कि पात्रता तय करते समय आय, आवासीय स्थिति, दस्तावेज़ों की वैधता तथा योजना के नियमों का कड़ाई से पालन किया गया। अपात्र पाए गए आवेदकों को कारण सहित सूचित किया गया है।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे सूची को देखकर अपनी स्थिति की पुष्टि करें। यदि किसी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो, तो वे प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.