दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के आर्थिक उत्थान और उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। शासन की किसान हितैषी योजनाओं और संवेदनशील निर्णयों ने खेती-किसानी को लाभ का सौदा बना दिया है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं दुर्ग जिले के ग्राम मर्रा के किसान संतोष ठाकुर, जिन्होंने धान की बेहतर आय से न केवल अपना पक्का घर बनाया, बल्कि आधुनिक खेती की ओर भी कदम बढ़ाए हैं। किसान संतोष ठाकुर के पास 6 एकड़ कृषि भूमि है। पहले आय सीमित होने के कारण पक्का घर बनाना एक बड़ा सपना था। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी की व्यवस्था और प्रति क्विंटल ₹3100 की सम्मानजनक राशि के माध्यम से मिलने वाले लाभ ने संतोष के आत्मविश्वास को बढ़ा दिया। उन्होंने इसी भरोसे पर घर निर्माण के लिए बैंक से लोन लिया कि वे अपनी फसल बेचकर इसे चुका सकेंगे।
श्री संतोष बताते हैं कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर धान खरीदी की पारदर्शी प्रक्रिया और अंतर की राशि का सीधा लाभ उन्हें मिला। उन्होंने अपना धान बेचा और प्राप्त आय से घर के लिए लिए गए लोन की किश्तें समय पर चुका रहे हैं। संतोष कहते हैं, "आज मेरा अपना पक्का घर है और मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि कर्जा कैसे चुकाऊंगा, क्योंकि मेरे फसल की सही कीमत मुझे मिल रही है।"
शासन के सहयोग से संतोष अब पुराने ढर्रे को छोड़कर आधुनिक तरीके से खेती कर रहे हैं। खेती से बढ़ी हुई आय ने उन्हें अन्य बड़े खर्चों वाले कार्यों को हाथ में लेने का साहस दिया है। अब वे उन्नत खाद-बीज और मशीनों का उपयोग कर अपनी पैदावार बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं। संतोष ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील और दूरदर्शी पहल ने प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बना दिया है। किसानों को सही मूल्य और समय पर धान खरीदी की राशि मिलने से प्रदेश के लाखों किसानों के सपने पूरे हो रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.