-बाबा गुरु घासीदास का संदेश मानवता के लिए पथ-प्रदर्शक
-मनखे-मनखे एक समान’ का विचार विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्राम चंदखुरी, करगाडीह कोलिहापुरी, में आयोजित मनखे मनखे एक समान का संदेश देने वाले सतनाम पंथ के संस्थापक छत्तीसगढ़ की संत परंपरा के अग्रणी बाबा गुरु घासीदास की जयंती एवं मंडाई मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर जैतखाम गुरुगद्दी व बाबा गुरु घासीदास जी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए कामना किया । साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक जानो का सम्मान किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे। उनका अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” सामाजिक समानता, मानवीय गरिमा और भाईचारे की सुदृढ़ नींव रखता है। उन्होंने कहा कि जिस दौर में समाज छुआछूत, भेदभाव और रूढ़ियों से जकड़ा हुआ था, उस समय बाबा गुरु घासीदास ने सत्य, अहिंसा और समानता का निर्भीक संदेश देकर समाज को नई दिशा दी।

श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ साय सरकार संत गुरु घासीदास बाबा के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अधिकांश गारंटियों को बीते दो वर्षों में धरातल पर उतारा गया है।
कार्यक्रम के दौरान जनता की मांग को सहजता स्वीकार करते हुए कोलियापुरी में सतनाम भवन व डोम शेड निर्माण की घोषणा किया साथ ही ग्राम करगाडीह में यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन, सतनाम महिला समिति के द्वारा वाद्य यंत्र के स्वेच्छा अनुदान साक्षी की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता राशि की घोषणा किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य व सभापति श्रद्धा साहू, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, सरपंच करण सेन ,उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर ,सरपंच करण सेन उपसरपंच रूपेंद्र साहू पूर्व सरपंच धनश्याम गजपाल पूर्व सरपंच संतोष सोनवानी पुरेन्द्र वर्मा गिरिराज बघेल जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा सरपंच ईश्वर साहू उपसरपंच भूपेंद्र यादव पूर्व जनपद सदस्य टिकेश्वरी लाल देशमुख राम प्रसाद देशलहरे मानसा देशलहरे रतन ख़ुटेल सरस्वती देशलहरे गौकरन टंडन रजऊ राम देहलहरे ज्ञान दास बांधे संजय गायकवाड़ पूजा भारती हिना देशलहरे आगेश्वर भारती योगराज देशलहरे सरपंच श्रीमती कविता ठाकुर सतनामी समाज अध्यक्ष चैतराम ख़ुटेल ,सचिव संजय बघेल, कार्तिक राम बघेल चिंता राम ख़ुटेल नरसिंग बारले नरेन्द्र देखलहरे, दिलीप पूर्व सरपंच खेमलाल चंद्राकर राजू चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व समाज गंगा के लोग उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.