दुर्ग

सशक्त ऐप के पब्लिक मॉड्यूल का शुभारंभ, अब आम नागरिक भी बनेंगे पुलिस के साझेदार

71630122025114456whatsappimage2025-12-30at4.58.53pm.jpeg

भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग द्वारा बेहतर पुलिसिंग एवं पुलिस–पब्लिक पार्टनरशिप को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सशक्त ऐप के पब्लिक मॉड्यूल का शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ दिनांक 30 दिसंबर 2025 को भिलाई ब्रांच ICAI के सभागार कक्ष, सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिसंबर 2024 में प्रदेशभर में सशक्त ऐप का शुभारंभ किया गया था। यह ऐप चोरी हुए वाहनों का एकीकृत (एकल) डेटाबेस है, जिसके माध्यम से पुलिस अधिकारी पेट्रोलिंग एवं नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच कर मात्र एक क्लिक में यह जानकारी प्राप्त कर लेते थे कि वाहन चोरी का है या नहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने बताया कि सशक्त ऐप की सफलता को देखते हुए इसे आम जनता के लिए भी सुगम बनाने के सुझाव प्राप्त हुए थे। उसी क्रम में अब सशक्त ऐप का पब्लिक मॉड्यूल शुरू किया जा रहा है, जिससे आम नागरिक भी इस अभियान में सहभागी बन सकेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने इसे आमजन की पुलिस कार्य में सहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
सशक्त ऐप के पब्लिक मॉड्यूल के जारी होने से अब आम नागरिक अपने मोबाइल फोन पर किसी भी वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर एक क्लिक में यह जांच कर सकेंगे कि वाहन चोरी का है या संदिग्ध। साथ ही, ऐसे वाहनों की सूचना सीधे पुलिस अधिकारियों को दी जा सकेगी, जिससे वाहन चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई और चोरी हुए वाहनों की बरामदगी और अधिक प्रभावी होगी।

Image after paragraph

स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने बताया कि सशक्त ऐप के माध्यम से दुर्ग रेंज में पिछले एक वर्ष में पुलिस जवानों द्वारा 150 से अधिक चोरी के वाहनों की सफलतापूर्वक बरामदगी की गई है। अब पब्लिक मॉड्यूल के माध्यम से दुर्ग रेंज के लगभग 40 लाख नागरिक भी इस अभियान में सहभागी बन सकेंगे, जिससे वाहन चोरी पर और अधिक प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
सशक्त ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर पर “सशक्त सीजी पुलिस” सर्च करना होगा। ऐप डाउनलोड कर बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से उपयोग किया जा सकता है। मुख्य पृष्ठ पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर चोरी अथवा संदिग्ध वाहन की जानकारी प्राप्त कर नजदीकी थाने से संपर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर सशक्त ऐप के विकास एवं सफल क्रियान्वयन में योगदान देने वाली टीम की सराहना करते हुए पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से चर्चा में बताया गया कि यदि यह नवाचार दुर्ग रेंज में सफल रहता है, तो इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक फाउंडेशन के जवान, कल्याणी नशा मुक्ति केंद्र, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, सीए भवन के अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा सहित दुर्ग रेंज के राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मंच का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  सुखनंदन राठौर एवं उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.