दुर्ग

दिव्य दरबार में सैकड़ों फरियादियों ने कष्ट निवारण के लिए लगाई अर्जी, कथा वाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री ने किया निवारण..

41127122025131515whatsappimage2025-12-27at6.40.53pm.jpeg

-हनुमंत कथा श्रवण करने सीएम विष्णु देव साय,विधान सभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह,केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सहित अनेक नेता व जनप्रतिनिधि पहुंचे..
-दूर दूर से याचना करने पहुंचे श्रद्धालुओं का लगा रैला,कथा में अयोध्या हनुमान गढ़ी महंत राजू दास बद्रीनाथ धाम के महंत यज्ञ सम्राट  बालक दास भी पहुंचे...
भिलाई।
जयंती स्टेडियम मैदान भिलाई में चल रहे हनुमंत कथा के  बागेश्वर धाम के आचार्य पण्डित धीरंद्र कृष्ण शास्त्री जी के द्वारा लगाए गए दिव्य दरबार में आज अपने कष्टों के निवारण के लिए दूर दूर से पहुंचे फरियादियों का कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने निवारण किया। कथा के तीसरे दिन आहूत किए गए दिव्य दरबार में शामिल होने सुबह से ही श्रद्धालुओ की भारी उमड़ पड़ी और दोपहर 12 बजे तक कथा स्थल परिसर खचाखच भर गया और लाखो लोग दूर खाली मैदान में बैठकर दिव्य दरबार व कथा का रसपान किया इससे पूर्व अपनी श्रद्धा से अर्जी लगाकर दरबार मे पहुंचे बोलो हनुमान भक्तों का पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने पर्ची निकाल कर उनकी समस्या लिखित में बताकर समाधान बताया।

Image after paragraph

वही प्रेतबाधा,अंधविश्वास, मनोविकार जैसे अनेक समस्याओं से ग्रसित पीड़ितों का भी बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने अपनी साधना के जरिए कष्ट निवारण की युक्ति बताई साथ ही धमधा क्षेत्र से पर्ची के जरिए दिव्य दरबार के समक्ष पहुंचे किसान को पंडित धीरेंद्र शास्त्री, हनुमंत कथा संयोजक राकेश पाण्डेय एवम हनुमंत भक्तों ने बेटी की विवाह के लिए बड़ी सहयोग राशि प्रदान किया। तत्पश्चात दूसरे प्रहर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी हनुमान चालीसा कथा बताई। कथा में अयोध्या हनुमान गढ़ी महंत राजू दास बद्रीनाथ धाम के महंत यज्ञ सम्राट  बालक दास भी पहुंचे।

Image after paragraph

      इस अवसर पर हनुमंत कथा श्रवण करने व बागेश्वर सरकार का दर्शन लाभ लेने प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय सपत्नीक कौशल्या देवी साय, विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू व्यासपीठ पहुंचकर महाआरती में शामिल होकर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर अलावा,हनुमंत कथा संयोजक राकेश पाण्डेय पूर्व विधायक अरुण वोरा,लाभचंद बाफना,प्रतिमा चंद्राकर,रजक बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक दुर्ग भिलाई जिलाध्यक्ष द्वय पुरुषोत्तम देवांगन,सुरेंद्र कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि कथा रसपान किया।

Image after paragraph

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कथा स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदेश वासियों का सौभाग्य है कि हनुमान जी स्वामी श्रीराम जी ननिहाल छत्तीसगढ़ है ऐसे में प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री जी द्वारा सनातन धर्म का ध्वज लेकर हिंदुओ को एकजुट करने व का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने प्रत्येक सनातनीयो को अपनी आहुति देना आवश्यक है इसके लिए हनुमान चालीसा में लिखे गए प्रत्येक शब्द हमें आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने सेवा समर्पण समिति द्वारा ट्वीन सिटी भिलाई में आयोजित हनुमंत कथा के लिए कार्यक्रम संयोजक व खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पाण्डेय को शुभकामनाएं दिया।

Image after paragraph

विधान सभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के कथा का हरेक शब्द मानव जीवन के लिए प्रेरणादायी है उनके प्रवचन सुनने देशभर से भक्त पहुंचते है। पंडित शास्त्री जी कथा वाचक के साथ साथ सनातन धर्म के प्रचारक व ध्वजवाहक है ऐसे संतो के मार्ग दर्शन में ही प्रदेश का कल्याण होगा। हनुमंत कथा के तीसरे दिन दिव्य दरबार पश्चात शाम 5 बजे से देर शाम तक तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने हनुमान चालीसा के चौपाई  का दिव्य पाठ कर सभी पंक्तियों का महत्व वार वर्णन किया इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.