दुर्ग। शहर के पुलगांव चौक पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 7 बजे की है, जब काम पर जा रही महिला को एक ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान कोलिहापुरी निवासी उत्तरा देशमुख (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो केपीएस स्कूल में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थीं। वह रोज की तरह सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजनांदगांव की ओर से आ रहा ट्रक बालोद की दिशा में मुड़ रहा था, इसी दौरान महिला उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए चौक पर यातायात भी बाधित रहा।
सूचना मिलने पर पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश जारी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.