दुर्ग,(मोरज देशमुख)। दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज नगर इकाई दुर्ग के पदाधिकारियों ने केंद्रीय जिला सहकारी बैंक दुर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन से सौजन्य भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पदाधिकारियों ने कहा कि प्रीतपाल बेलचंदन के नेतृत्व में केंद्रीय जिला सहकारी बैंक दुर्ग और अधिक सशक्त होगा तथा किसानों, आम नागरिकों और सहकारिता से जुड़े लोगों को बेहतर सेवाओं का लाभ मिलेगा। समाज को पूर्ण विश्वास है कि वे अपने अनुभव और कार्यकुशलता से बैंक को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
इस सम्मान समारोह में दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज नगर इकाई दुर्ग के नगर अध्यक्ष श्री राकेश हरमुख, उपाध्यक्ष श्री अतुल देशमुख, सचिव श्री राकेश देशमुख, युवा सचिव श्री गोकुल देशमुख, महिला अध्यक्ष श्रीमती केवरा देशमुख, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख एवं महिला सचिव श्रीमती रुखमणि देशमुख सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने श्री बेलचंदन के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.