दुर्ग,(मोरज देशमुख)। ग्राम एवं पोस्ट तिरगा, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तीसरे दिन कथा स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। प्रवचनकर्ता पं. यशवंत चौबे जी ने भागवत महापुराण के प्रेरणादायी प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
यशवंत चौबे जी कथा के माध्यम से भागवत महापुराण के महत्व, मानव जीवन में भक्ति और सदाचार की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कथा श्रवण हेतु पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू साधारण श्रद्धालु के रूप में उपस्थित रहे और शांत भाव से भागवत कथा का रसपान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग की सदस्य श्रीमती आशा विक्की मिश्रा एवं श्रीमती दामिनी मुकेश साहू, जनपद पंचायत दुर्ग भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व सरपंच तिरगा नंदकुमार देशमुख, पूर्व सरपंच भोथली रमेश साहू, राहुल बेलचंदन, दधिश डहरिया, ओमकार बेलचंदन, घनश्याम देशमुख, नितिन यादव एवं लिलेश देशमुख प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कृष्ण भक्ति से हुआ ग्रामीणों का हृदय परवर्ती
ग्राम तिरगा, दुर्ग। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव एवं बाललीला प्रसंग ने श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति और प्रेम का संचार किया। कथा के माध्यम से प्रवचनकर्ता पं. यशवंत चौबे जी ने बताया कि कृष्ण भक्ति केवल पूजा नहीं, बल्कि हृदय से भगवान के प्रति प्रेम और समर्पण है, जो मन, वचन और कर्म को शुद्ध करती है।
भजन–कीर्तन और जयकारों से पूरा कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। आयोजन को सफल बनाने में हनुमान सेना एवं समस्त ग्रामवासी तिरगा का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन समिति ने शेष दिनों की कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.