दुर्ग

संगठन की मजबूती व आगामी कार्यक्रमों के मंथन को लेकर भाजपा की दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न

26923122025125603whatsappimage2025-12-23at6.24.50pm.jpeg

-कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही भाजपा की ताकत और जीत का आधार – गजेंद्र यादव, नंदन जैन
दुर्ग।
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने एवं संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन गौरव पथ स्थित सतनामी कल्याण आश्रम में किया गया। बैठक में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं दुर्ग जिला संगठन प्रभारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की।
बैठक में मंचासीन अतिथियों में महापौर अलका बाघमार, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, प्रदेश प्रवक्ता के. एस. चौहान, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, सभापति श्याम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं दुर्ग शहर विधानसभा BLA-1 शिवेंद्र परिहार शामिल रहे। बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर 25 दिसंबर को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम एवं 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करते हुए दायित्व निर्धारण की घोषणा की गई।
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में निरंतर योगदान दे रहा है। क्षण भर की सूचना पर भी सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों के सफल संपादन की जिम्मेदारी हम सभी की है।

Image after paragraph

दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जनसेवा का सशक्त माध्यम है। पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, जिसका श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं को अब तक के कार्यक्रमों की सफलता के लिए बधाई देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी एवं 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के आयोजन में सभी की सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है।
बैठक को जिला महामंत्री विनोद अरोरा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंदर खुराना ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं BLA-1 शिवेंद्र परिहार ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा ने किया।
बैठक में जिला मंत्री गायत्री वर्मा, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड़, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र राजपूत, सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, पार्षद एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.