दुर्ग। रेल्वे परियोजना (खरसिया नवा रायपुर परमलकसा) अंतर्गत भूमि अधिग्रहण से प्रभावित 18 गांव के किसानों ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर से मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। किसानों ने विधायक को बताया कि गाईड लाइन दरों के निर्धारण में व्यवहारिक संतुलन नहीं है, सर्वे प्रक्रिया की प्रक्रियाएं सही और विश्वसनीय नहीं हैं, खसरा बांटाकन एवं परिवारिक स्पष्ट नहीं है, आजीविका एवं संग्राम पुनर्वास संबंधित निवेदन का पारदर्शी एवं लिखित उत्तर नहीं मिल रहा है।
विधायक ललित चंद्राकर ने किसानों की समस्याओं को सुनकर तहसीलदार वसुमित्र दिवान को एवं संबंधित अधिकारी जिला कलेक्टर को फोन व पत्रचार के माध्यम से अवगत कराया और किसानों की मनसा के अनुरूप तत्काल समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण करना हमारी प्राथमिकता है और हम इस दिशा में काम करेंगे।
दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र 63 अंतर्गत ग्राम पुरई, पाउवारा, करगाडीह, बोरीगारका, कोकड़ी, कोड़िया, घुघसीडीह, खोपली एवं अन्य 25 ग्राम तथा कुल 158 ग्राम कां भूमि अधिग्रहण किया गया है।
इस अवसर पर 18 गांव के प्रभावित किसान उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.